कुशीनगर 21 सितम्बर। कुशीनगर जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 सितंबर 2026 को श्रम विभाग द्वारा चिकित्सा विभाग के सहयोग से नौका टोला चुंगी रामकोला रोड पडरौना पर उपस्थित 24 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्साधिकारी डा0 वेद प्रकाश तिवारी व rbskटीम द्वारा श्रमिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं व परामर्श दिया गया ।
इसके साथ ही श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु upbocw.in पोर्टल पर इनके श्रम कार्ड बनाए गए व रोजगार के सुअवसर मिल सके इसके लिए उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिजिटल लेबर चैक एप पर पंजीकृत किया गया। अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में विकासखंड पडरौना में कैंप लगाकर मनरेगा श्रमिकों का upbocw.in पोर्टल पर पंजीयन किया गया।upbocw.inपोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को उनकी संतान के जन्म, बच्चों की शिक्षा ,पुत्री के विवाह, पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु और दिव्यंागता पर upbocw.in पोर्टल पर आवेदन करने पर अनुदान प्राप्त होता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला श्रम कार्यालय शनि मंदिर के सामने रामकोला रोड पडरौना कुशीनगर मोबाइल नंबर 9984581938 9415322990 8948907257 संपर्क किया जा सकता है आज आयोजित विविध कार्यक्रमों में श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, पंकज सिंह, शशि शेखर मिश्रा, संदीप मल्ल, श्रीमती पूजा कुशवाहा, राजेश व श्रमिक जितेन्द्र, रामकेवल, शैलेष जवाहिर, रामराज महेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

- Advertisement -



