राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों को मिला...

हरदोई में विश्वकर्मा जयंती पर कारीगरों को मिला सम्मान, टूलकिट व ऋण योजनाओं की दी जानकारी

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई। 17 सितम्बर (वेबवार्ता) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को स्वामी विवेकानंद सभागार, हरदोई में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026 आधारित प्रदर्शनी तथा मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ किया गया।जनपद हरदोई से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 100 लाभार्थियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। हरदोई में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र राहुल राज रस्तोगी और जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की टूलकिट तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत चेक वितरित किए।
उपायुक्त उद्योग ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 के तहत कारीगरों के लिए उपलब्ध नए अवसरों और सहायता की जानकारी दी। योजना में पांच नए परंपरागत ट्रेड—मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूजा और मछुआरा तथा नौ आधुनिक ट्रेड—मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत, विद्युत सामान की मरम्मत, प्लंबर, कंप्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टॉलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी तथा सौंदर्य एवं वेलनेस शामिल किए गए हैं।लाभार्थियों को योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के परियोजना ऋण, बिना गारंटी और बिना ब्याज ऋण सुविधा तथा 15 प्रतिशत मार्जिन मनी की व्यवस्था की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल राज रस्तोगी ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है और पारंपरिक उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -