लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई 17 सितम्बर (वेबवार्ता) नवीन मंडी स्थल स्थित इफको किसान सेवा केंद्र गुरुवार शाम 151 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर केंद्र परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंगोली से सजे परिसर में शाम सात बजे 151 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।इफको किसान सेवा केंद्र के प्रभारी अमित कुमार झा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर केंद्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किसानों और आम लोगों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक प्रभारी शुभम द्विवेदी एवं मोहित पाठक की मौजूदगी में स्थानीय किसानों, राहगीरों और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को मिठाई व नाश्ते का वितरण किया गया।
नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान किसानों को नैनो उर्वरकों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जानकारी भी दी गई। इफको की ओर से किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग, लाभ तथा खेती में इनके इस्तेमाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के लिए भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अभिषेक द्विवेदी, पिंटू तिवारी, शशि मिश्रा, गौरव अग्निहोत्री, लकी श्रीवास्तव, सत्यम गुप्ता, मनीलाल समेत बड़ी संख्या में किसान एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




