ई पेपर
Sunday, September 14, 2025
WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक
सब्सक्राइब करें
हमारी सेवाएं

पत्नी के हत्यारोपी मूक बधिर पति ने कोर्ट में किया समर्पण, बेड में पड़ी मिली थी लाश

आगरा, (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के आगरा में फ्लैट में मूकबधिर पत्नी की हत्या के आरोपी एडीए कर्मचारी ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। हत्यारोपी भी मूकबधिर है। मामला आवास विकास कॉलोनी स्थित एंथिला अपार्टमेंट का है।

अपार्टमेंट निवासी संतोष श्रीवास्तव की पत्नी पूजा की लाश 12 फरवरी को फ्लैट में मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मृत्यु का कारण पता नहीं चल सका। विसरा प्रिजर्व किया गया। विसरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच होगी।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि बेटी मूकबधिर थी। उसकी शादी मूकबधिर संतोष से की थी। संतोष के अन्य महिलाओं से संबंध थे। पति उसे तलाक की धमकी देता था। पूजा विरोध करती थी। इस कारण ही हत्या कर दी।

मामले में पति और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी फरार हो गया था। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पति ने कोर्ट में समर्पण किया है। उसकी पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

खबरें और भी