महानगरदिल्ली-एनसीआरदिल्ली में विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर अहम...

दिल्ली में विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर अहम बैठक, जनभागीदारी पर दिया गया जोर

नई दिल्ली, 12 जून (वेब वार्ता)। राजधानी दिल्ली में 12 से 20 जून तक आयोजित होने वाले विशेष “स्वच्छता अभियान” की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में दिल्ली सरकार के गृह, शिक्षा एवं विद्युत मंत्री आशीष सूद ने अभियान की रूपरेखा और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इस अवसर पर विधायक रविंदर सिंह नेगी, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश की उपाध्यक्ष सुनीता कांगड़ा, संदीप कपूर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

मयूर विहार भाजपा के उपाध्यक्ष और अधिवक्ता मोहित शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग और संगठनात्मक समन्वय के माध्यम से यह अभियान राजधानी में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल होगा।

बैठक में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार राजधानी को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

अधिवक्ता मोहित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह विशेष स्वच्छता अभियान दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

12 से 20 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और नागरिक सहभागिता आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि स्वच्छता के प्रति लोगों में जिम्मेदारी और जागरूकता का भाव विकसित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -