महानगरमुंबईजज़्बा भारत अवॉर्ड्स: तमन्ना चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग...

जज़्बा भारत अवॉर्ड्स: तमन्ना चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुंबई, 04 जून (वेब वार्ता)। दिव्यांग खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा और संघर्ष को सम्मानित करने के उद्देश्य से तमन्ना चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से “जज़्बा भारत अवॉर्ड्स” के प्रथम संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में भारतीय और महाराष्ट्र व्हीलचेयर क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और जज़्बे को सलाम किया गया।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के निकट स्थित अंजुमन-ए-इस्लाम के ऐतिहासिक खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में पुरुष और महिला वर्ग की व्हीलचेयर क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबले संपन्न हुए। प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मुंबई में आयोजित जज़्बा भारत अवॉर्ड्स समारोह में सम्मानित किए गए व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ी और उपस्थित अतिथितमन्ना चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अब्दुल कादिर शेख ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के उन प्रतिभाशाली लोगों को सम्मान देना है, जिन्होंने शारीरिक चुनौतियों के बावजूद अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों का संघर्ष और समर्पण समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

समारोह को सफल बनाने में सांसद अरविंद सावंत, पद्मश्री डॉ. ज़हीर इसहाक काज़ी, इकबाल मेमन ऑफिसर, मुश्ताक अंतुले, मोइज़ मियाजिवाला, अकील हनीफ, डॉ. रेहाना बेगम अहमद, शमा खलिकुज्जमा तारापुरवाला, अंबर पटेल, रहमान अहमद कुरैशी, अब्दुल मतीन खान, सुफ़िया हनीफ, तमन्ना शेख, डॉ. साबिर सईद, मोसिन जमाल खान, समीर खान, इमरान शमीम गनी फ्रूटवाला, मुश्ताक नाकवा, शबाना शेख, वैष्णवी मैकडॉनल्ड, अफवान कुट्टी, आकाश भाबड, नवाब मैडम, नुरूल अमीन सिद्दीकी, अनीस कुरैशी, नियाजी खान, नेहा कुरैशी, आसिफ शेख, लक्ष्मण रिकोला, ज़ाकिर सिद्दीकी और मुज़म्मिल राउत सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि “जज़्बा भारत अवॉर्ड्स” जैसी पहलें समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन उन लोगों की उपलब्धियों को सामने लाते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते और अपने परिश्रम से नई मिसाल कायम करते हैं।

अतिथियों ने तमन्ना चैरिटेबल ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों का गौरव है, बल्कि यह समाज को समान अवसर और समावेशिता का संदेश भी देता है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन वीआरएस प्रोडक्शन हाउस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीरीन सिद्दीकी ने प्रभावशाली शैली में किया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर विविध भारती के सेवानिवृत्त उद्घोषक कमल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के समापन पर रुज़ैना सैय्यद ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -