महानगरदिल्ली-एनसीआरआईजीआई एयरपोर्ट पर 48 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा...

आईजीआई एयरपोर्ट पर 48 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा खेप पकड़ी, दो विदेशी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 मई (वेब वार्ता)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 48 करोड़ रुपये मूल्य की हाइड्रोपोनिक गांजा की खेप बरामद की है। मामले में बैंकॉक से आए दो थाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार हाल के वर्षों में आईजीआई एयरपोर्ट पर मादक पदार्थों की यह बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 22 मई को बैंकॉक से एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-2356 के जरिए दो थाई नागरिक दिल्ली पहुंचे थे। कस्टम अधिकारियों को पहले से इन यात्रियों पर संदेह था। ग्रीन चैनल पार कर बाहर निकलने की कोशिश के दौरान दोनों को रोक लिया गया और उनके सामान की गहन जांच की गई।

तलाशी के दौरान अधिकारियों को दोनों यात्रियों के बैग से कुल छह वैक्यूम-सील पैकेट मिले, जिनमें हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर रखा गया था। एक यात्री के सामान से चार पैकेट में करीब 29 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ, जबकि दूसरे यात्री के बैग से दो पैकेट में लगभग 19 किलोग्राम गांजा मिला।

कस्टम विभाग के अनुसार कुल 47.805 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 48 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मादक पदार्थों की यह खेप किस नेटवर्क से जुड़ी थी और इसका अंतिम गंतव्य क्या था। कस्टम विभाग ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -