रायपुर रावाभाठा विस्फोटक मामला: आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार

- Advertisement -

रायपुर, 13 मई (वेब वार्ता)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित रावाभाठा इलाके में मिले संदिग्ध विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है और मामले की जांच को और तेज कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को रावाभाठा इलाके में एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में बैग से कम क्षमता वाले विस्फोटक पदार्थ और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री बरामद होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच और निगरानी बढ़ा दी थी।

जांच के दौरान मिले सुरागों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विनय देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय तो नहीं है। जांच एजेंसियां आरोपी के संपर्कों और गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही हैं।

घटना के बाद रावाभाठा समेत आसपास के इलाकों में लोगों के बीच डर और तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कई पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -