बलरामपुर, 09 मई (कमर खान)। युवा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तर प्रदेश इकाई ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सूरज कुमार शुक्ला को बलरामपुर जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रदेश अध्यक्ष सिद्धिनाथ मिश्रा सिद्धांत द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से सूरज कुमार शुक्ला को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष सिद्धिनाथ मिश्रा सिद्धांत ने कहा कि सूरज कुमार शुक्ला अपनी युवा ऊर्जा, कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता के बल पर बलरामपुर में पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।
जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सूरज कुमार शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान श्री नौशाद अहमद, श्री महबूब सलमानी, श्री नवीन मडी, श्री अन्नू सिंह, श्री महाराज, श्री फखरुद्दीन खान, श्री नावेद अहमद, श्री फौजान अहमद, श्री संतोष कुमार और श्री रकीब अहमद सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।




