दिल्ली से सोमनाथ धाम की मुफ्त यात्रा, 1300 श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन 30 अप्रैल को रवाना

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (वेब वार्ता)। दिल्ली सरकार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत 1300 श्रद्धालुओं को मुफ्त में सोमनाथ धाम की यात्रा कराने जा रही है। इस पहल के अंतर्गत 30 अप्रैल को राजधानी से एक विशेष ट्रेन गुजरात के लिए रवाना होगी।

यह विशेष ट्रेन सफदरजंग रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी, जिसे मुख्यमंत्री आतिशी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इस धार्मिक यात्रा का उद्देश्य लोगों को उनकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ना बताया गया है।

यात्रा “एक हजार वर्षों की अखंड आस्था” की थीम पर आधारित है। इसमें शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्र के विधायक से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन 30 अप्रैल को दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन सुबह गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद 1 से 3 मई तक श्रद्धालुओं को भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन और आसपास के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था गुजरात सरकार द्वारा की जाएगी। इस सहयोग के लिए दिल्ली सरकार ने गुजरात सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सरकार का मानना है कि इस तरह की पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को अपनी आस्था से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles