रायपुर में पुलिस का सख्त अभियान, अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 05 अप्रैल (वेब वार्ता)। राजधानी रायपुर के कोतवाली डिवीजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार शाम संचालित इस अभियान के दौरान असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार रखने और नशे की हालत में उत्पात मचाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दो मामलों में प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि चार लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

नशाखोरी और अड्डेबाजी पर कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी कर अड्डेबाजी कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों में भय का वातावरण बन रहा था। ऐसे व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। एक आरोपी को धनतरी गेट के पास स्थित शराब दुकान के समीप धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया। वहीं, दूसरे आरोपी को भाठापारा क्षेत्र में नशे की हालत में तलवार लहराते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles