सोनीपत, 03 अप्रैल (राजेश आहूजा)। शुक्रवार विधायक निखिल मदान और पूर्व मेयर राजीव जैन वार्ड नं 05 के जीवन विहार एक्सटेंशन में नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व निगम पार्षद मुकेश सैनी और कई गणमान्य नागरिकों की उपस्तिथि रही। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक और पूर्व मेयर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार जताया।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड नं 05 में जीवन विहार एक्सटेंशन की कुछ गलियां कच्ची पड़ी थी, जिनमें सीवरेज लाइन की सुविधा भी नहीं थी। ऐसी कई गलियों में सीवरेज की नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य को 17 लाख रुपये की लागत से पूरा करवाया जाएगा। साथ ही गलियों को भी पक्का किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में सड़क, गली निर्माण और सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य प्रगति पर है जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
पूर्व मेयर राजीव जैन ने बताया कि जीवन विहार एक्सटेंशन की कुछ गलियों में सीवरेज लाइन ना होने के कारण दूषित जल भराव की समस्या सामने आ रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा नई सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य आज शुरू कर दिया गया है, इस कार्य को इसी माह में पूरा कर लिया जाएगा जिससे क्षेत्र वासियों को सीवरेज जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद मुकेश सैनी, सुरजीत दहिया, सोनू पंडित, दीपक, मुकेश जांगड़ा, पवन सैनी, चंदन यादव, कृष्ण जांगड़ा, जयपाल देशवाल, सुंदर सरदाना, सुनील मोर, नवरंग सैनी, शमशेर फौजी आदि लोग मौजूद रहे।



