फिम्स अस्पताल की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई, नए आईसीयू ब्लॉक का उद्घाटन

सोनीपत, 03 अप्रैल (राजेश आहूजा)। फिम्स चेयरमैन आर पी जैन ने अस्पताल की 11वीं वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर हवन-यज्ञ व मंत्रोच्चारण के उपरान्त, रिब्बन काटकर नव निर्मित आईसीयू ब्लाक का विधिवत् उद्धाटन किया। इस अवसर पर  प्रबन्ध निदेशक रजत जैन, सीएमडी डाॅ0 अनिल जैन, समस्त निदेशक मंडल, सीजीओ पूर्व विंग कमांडर अर्जुन सिंह, सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आयोजित समारोह में चेयरमैन आरपी जैन ने इस सफलता का सम्पूूर्ण श्रेय निकटवर्ती क्षेत्र के सभी निवासियों के अलावा भगवान जैनेन्द्र को देते हुए कहा कि इन सबके आशीर्वाद से ही हम सेवा भाव से इस महान यज्ञ में आहूति डालने में सफल हुए हैं। हमारा मुकाबला किसी दूसरे से न होकर खुद से है कि हम कितनी जल्दी और अच्छी तरह से दीन-दुखियों की और अधिक सेवा करने में सफल होते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि फिम्स का समस्त कुशल प्रबंधन, प्रतिभाशाली डाॅक्टरों, जी-तोड़ मेहनत करने वाले मेडिकल-पैरामेडिकल स्टाफ, अधिकारियों व समर्पित कर्मियों की बदौलत, यह संस्थान पूर्व की भांति, भविष्य में भी सोनीपत एनसीआर क्षेत्र के शिरोमणि संस्थान की पहचान को बनाए रखेगा।

फिम्स के प्रबंध निदेशक रजत जैन ने रहस्योद्घाटन किया कि जनसहयोग से,फिम्स की शानदार सफलता के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अस्पताल के सभी समर्पित डाॅक्टरों के सम्मान में रात्रिभोज के साथ हास्य कलाकार व म्यूजिक बैंड भी उपस्थित रहेंगे। अस्पताल द्वारा सामाजिक सरोकार से भी जुड़ते हुए अस्पताल प्रबंधन, डाॅक्टरों, अधिकारियों व कर्मचारियों की दो टीमों वाली पाँच मैच की सीरीज़ करवाई जा रही है। जिसके समापन पर जीतने वाली टीम को “फिम्स चैम्पियनशिप ट्रॅाफी” के अलावा मैन ऑफ सीरीज़, बैस्ट बैट्समैन, बैस्ट बाॅलर को भी अलग से समृतिचिन्ह व नकद पुरूस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

बतौर प्रबंधक निदेशक उन्होंने चेयरमैन राजपाल जैन को भरोसा दिलाया कि उन द्वारा दिखाए गए जनसेवा के मार्ग व स्वपन को पूरा करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में अस्पताल की बिस्तर क्षमता बढ़ाकर अढ़ाई सौ की गई है, साथ ही नए आई सी यू के निर्माण सहित बेडस की संख्या भी अब बढ़ाकर 90 कर दी गई है। इसके अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सुपर-डीलक्स कमरों का बड़ी संख्या में निर्माण करवाया गया है।

सीएमडी डाॅ0 अनिल जैन ने अस्पताल के तेजी से हुए विकास पर खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस रफ्तार को बनाए रखा जाएगा। फिम्स के सीओओ विवेक भल्ला व डाॅ0 नेहा अग्रवाल ने विश्वास दिलाया कि रोगियों व उनके अभिभावकोें के लिए आवश्यक सभी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाया जाएगा। सीजीओ पूर्व विंग कमांडर अर्जुन सिंह ने भरोसा दिलाया कि अस्पताल की प्रशासनिक सुधारों की गति को और अधिक तेज किया जाएगा।

वार्षिकोत्सव में अस्पताल के मेडिकल, पैरामेडिकल व प्रशासनिक स्टाफ ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणवी लोक नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा एचआर व लेखा विभाग के माधयम से सबके लिए प्रीतिभोज, मिठाई तथा मेधावी कर्मियों  को नकद राशी व पुरूस्कारों का वितरण करवाया गया। राष्ट्रगान के उच्चारण उपरांत समारोह का विधिवत् समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles