लखीमपुर खीरी में तेंदुए का हमला: 7 साल की बच्ची को उठाकर ले गया, शव मिलने पर हंगामा

तेंदुए ने बच्ची को बनाया शिकार

लखीमपुर खीरी, 26 मार्च (वेब वार्ता)। सिंगाही थाना क्षेत्र के फुटहा फार्म में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सात वर्षीय बच्ची को तेंदुआ परिजनों के सामने से उठाकर ले गया। बाद में घर से करीब 600 मीटर दूर बच्ची का अधखाया शव मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश फैल गया।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश

घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण बृहस्पतिवार को धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस को बच्ची का शव उठाने नहीं दिया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

21 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें पीड़ित परिवार को 21 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जंगल क्षेत्र में मजबूत फेंसिंग की मांग प्रमुख रही।

लापरवाही पर कार्रवाई की उठी मांग

प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही आत्मरक्षा में जंगली जानवर को मारने पर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की भी मांग रखी गई।

18 घंटे बाद भी नहीं उठा शव

घटना के करीब 18 घंटे बाद भी परिजन और संगठन के लोग मौके पर डटे रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे। लगातार समझाने के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर वन विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कई थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है, जबकि अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles