कांग्रेस के कार्यकाल में वैश्विक संकट का सीधा असर किसानों पर होता था : PM Modi

- Advertisement -

गुवाहाटी | वेब वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करने के अलावा आज पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भी ट्रांसफर की। पीएम मोदी ने टर्मिनल, जेटी से लेकर सड़कों से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सवा चार लाख करोड़ रुपये की राशि जमा हो जाने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत होने के बाद कांग्रेस वाले कहते थे कि आज भले ही पैसे दिए जा रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद पैसे सरकार को वापस करने पड़ेंगे। ये झूठ बोलने में एक्सपर्ट हैं। किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, लेकिन आज ये साबित हो चुका है कि ये योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का पर्याय बन चुका है।

कांग्रेस के कार्यकाल में वैश्विक संकट का सीधा असर किसानों पर होता था
पीएम मोदी (PM Modi) ने असम में कांग्रेस के कार्यकाल में हुए घोटालों को लेकर भी जमकर जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार किसानों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में भाजपा-एनडीए की सरकार ने आत्मनिर्भरता को लेकर भी अहम फैसले लिए हैं। दुनिया के दूसरे हिस्सों में होने वाली लड़ाई का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पहले किसानों पर सीधा असर पड़ता था। कभी खाद महंगी होती थी, कभी डीजल और ऊर्जा पर खर्च बढ़ जाता था।ऐसा इसलिए क्योंकि दशकों तक कांग्रेस पार्टी ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा था। आज सरकार कोशिश इस बात की कर रही है कि डीजल पर खर्च को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने सौर ऊर्जा का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार अन्नदाता को ऊर्जा-दाता बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

पंडित नेहरू का जिक्र कर तीखा कटाक्ष
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कई खाद के कारखानों पर ताले लग गए थे, जिसे एनडीए के कार्यकाल में दोबारा शुरू कराया गया। पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ भाजपा-एनडीए सरकार किसानों को लेकर काम कर रही है, देश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं। तो दूसरी तरफ आज कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो किसी भी स्थिति में देश के प्रति ईमानदार नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से बने संकटों के बीच भी कांग्रेस अफवाहें फैलाने और दुष्प्रचार करने में जुटी है। उन्होंने विपक्षी दल को नसीहत भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त के दिन लाल किले से पंडित नेहरू जी ने जो भाषण दिए हैं, उसे एक बार फिर सुनना चाहिए। उन्होंने भारत में महंगाई बढ़ने के पीछे को लेकर उत्तर और दक्षिण कोरिया की लड़ाई को कारण बताने को लेकर भी कटाक्ष किया।

कोकराझार में भी कांग्रेस पर हमला बोला
इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) एक अन्य कार्यक्रम में असम के ही कोकराझार की जनता से मुखातिब हुए। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस झूठे वायदों की दुकान है और एक झूठे वादे के साथ चार सुपर झूठ गिफ्ट में देती है।क्योंकि उन वादों को पूरा करने का कांग्रेस का इरादा ही नहीं होता। वहीं आपके सामने भाजपा-NDA का मॉडल है। हमारी डबल इंजन सरकार ने जो भी कहा, उसको सच करने की ईमानदार कोशिश की है।’

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img