सिद्धार्थनगर में सनसनी: 15 दिन से लापता बाजा वादक का नहर किनारे मिला कंकाल, हत्या की आशंका

सिद्धार्थनगर, सन्दीप पाण्डेय | वेब वार्ता

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब 15 दिन से लापता 66 वर्षीय बाजा वादक जवाहिर का कंकाल नहर किनारे बरामद हुआ। यह मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरी गांव से जुड़ा है।

परिजन इस पूरे मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

5 फरवरी से थे लापता

बताया जा रहा है कि जवाहिर 5 फरवरी को भडरिया गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार कार्यक्रम में बाजा बजाने गए थे। कार्यक्रम के बाद वह घर वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

नहर किनारे मिला कंकाल

शुक्रवार सुबह खम्हरिया गांव के पास नहर के पूर्वी किनारे सड़क पर मानव हड्डियां और कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने देखा कि कुत्ते हड्डियां खींच रहे थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

कपड़ों और दस्तावेजों से हुई पहचान

मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर शव की पहचान जवाहिर के रूप में की।

मृतक के बेटे तुलसीराम खुद पानी में उतरकर कंकाल की तलाश करते नजर आए। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

जिले से पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडे ने बताया कि शव के अवशेषों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हत्या या हादसा? कई सवाल बरकरार

  • क्या यह हादसा है या साजिश?
  • क्या मुंडन कार्यक्रम से लौटते समय कोई वारदात हुई?
  • 15 दिन बाद नहर किनारे कैसे पहुंचा कंकाल?

फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

👉 क्राइम और स्थानीय खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें – Web Varta

ये भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर में 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, परीक्षा केंद्र के गेट पर गिरा रवि, अस्पताल पहुंचने से पहले टूटी सांसें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles