Sunday, February 15, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

भक्ति, तप, कल्याण और आत्मोद्धार का उत्सव है महाशिवरात्रि : योगी

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

लखनऊ, 14 फरवरी (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना का यह महापर्व भक्ति, तप, कल्याण और आत्मोद्धार का उत्सव है, जो जन-जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार की शक्ति को पुष्ट करता है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व पूरे प्रदेश में शांति, सौहार्द, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार करेगा। श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे स्वच्छता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन करें तथा सामाजिक सौहार्द व सामूहिक उत्तरदायित्व की परंपरा और सुदृढ़ बनाएं। महाशिवरात्रि पर प्रदेशभर के प्रमुख शिवालयों काशी विश्वनाथ धाम, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी), लोधेश्वरनाथ (बाराबंकी), झारखंडी महादेव, मुंजेश्वरनाथ व मुक्तेश्वरनाथ (गोरखपुर), श्रीमार्कंडेय महादेव (कैथी), श्रीतामेश्वरनाथ (संत कबीर नगर), दुग्धेश्वरनाथ (गाजियाबाद), मेरठ के बाबा औघड़नाथ, अयोध्या के श्रीनागेश्वरनाथ तथा आगरा स्थित बटेश्वर महादेव में लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचेंगे। जन-आस्था के इस विराट प्रवाह को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व सुचारु व्यवस्थाओं के लिए प्रदेश सरकार ने व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add