कुशीनगर में दुष्कर्म मामले में जेल से लौटे व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला

कुशीनगर | ममता तिवारी | वेब वार्ता

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक दुष्कर्म के एक मामले में जेल से लौटकर घर आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जेल से लौटने के बाद चल रहा था पारिवारिक विवाद

पुलिस के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव पटनी निवासी रविन्द्र साहनी (42) अपनी ही 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म के मामले में लगभग दो वर्ष जेल में रहने के बाद करीब 11 माह पहले घर लौटा था। घर लौटने के बाद वह अपनी पुस्तैनी जमीन बेचने की योजना बना रहा था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था।

रविवार को निकला, सोमवार सुबह मिला शव

रविवार को भी जमीन बेचने को लेकर परिवार में कहासुनी हुई थी। इसके बाद रविन्द्र साहनी घर से निकल गया। सोमवार सुबह गांव के बाहर धूस पर स्थित बगीचे में एक पेड़ से कपड़े के सहारे उसका शव लटका मिला। शव देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की पत्नी इन्दू देवी ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति के बहकावे में आकर उनका पति जमीन बेचना चाहता था। रविवार को भी वह उसी व्यक्ति के साथ घर से गया था और वापस नहीं लौटा। उन्होंने आशंका जताई कि उनके पति की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है।

पुलिस बोली— पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

इस संबंध में अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष प्रविन्द्र कुमार राय ने बताया कि मृतक कुछ माह पहले ही दुष्कर्म के मामले में जेल से घर आया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

👉 यूपी क्राइम की हर अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें – Web Varta

ये भी पढ़ें: देवरिया: लार पुलिस ने लूट का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, माल बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles