हरदोई/कन्नौज, लक्ष्मीकान्त पाठक | वेब वार्ता
शीतकालीन शांति महोत्सव का समापन अंतरराष्ट्रीय वक्ता एवं शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक डॉ. श्री प्रेम रावत के प्रेरणादायी शांति संदेश के साथ हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन विशाल एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित कार्यक्रम को सुनने और देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।
“घट-घट मोरा साईंया” का संदेश
अपने संदेश में डॉ. प्रेम रावत ने कहा— “घट-घट मोरा साईंया, सूनी सेज न कोय, बलिहारी उस घट की जा घट परगट होय।” उन्होंने कहा कि मनुष्य का असली धर्म मानवता का धर्म है। यदि व्यक्ति इसे अपने जीवन में आत्मसात कर ले, तो वह शांतिपूर्ण और संतुलित जीवन जी सकता है।
अंदर की शांति से ही विश्व शांति संभव
न्यू वेंचर टीम, PremRawat.com और Timeless Today सपोर्ट टीम के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि समाज और संसार में शांति तभी संभव है, जब सबसे पहले व्यक्ति के भीतर शांति हो। डॉ. प्रेम रावत ने कहा कि संसार में फैली अशांति का मूल कारण मनुष्य का अपने वास्तविक स्वरूप को न पहचान पाना है।
दया, क्षमा और उदारता ही मानव धर्म
शांति संदेश में यह भी कहा गया कि दया, उदारता, क्षमता और क्षमा ही मनुष्य का मूल धर्म है। ये मूल्य सभी धर्मों में समान रूप से पाए जाते हैं। जब मनुष्य इन मानवीय गुणों से विमुख हो जाता है, तभी समाज में अधर्म और अशांति का जन्म होता है।
2000 से अधिक लोगों की रही सहभागिता
यह आयोजन शांति महोत्सव के अंतर्गत जनपद कन्नौज के ग्राम सराय दौलत स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज परिसर में किया गया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 2000 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। शांति महोत्सव 23 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित हुआ।
ऑनलाइन भी उपलब्ध है शांति संदेश
इच्छुक लोग यह शांति संदेश Prem Rawat Official YouTube Channel, Timeless Today और PremRawat.com के माध्यम से घर बैठे भी देख और सुन सकते हैं।
हरदोई टीम ने किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान हरदोई टीम द्वारा पूर्व विधायक अरविंद कुमार यादव (छिबरामऊ), शैलेंद्र कुमार यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू यादव को शाल ओढ़ाकर तथा “स्वयं की आवाज एवं स्वांस” पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत टड़हा के प्रधान दिनेश सिंह लोधी, ग्राम पंचायत सराय दौलत के प्रधान राजवीर सिंह दिवाकर, पूर्व प्रधान बीनू शाक्य तथा ग्राम पंचायत महोई (फर्रुखाबाद) के राघवेन्द्र चौरसिया को भी सम्मानित किया गया।
- डॉ. प्रेम रावत का शांति संदेश
- 2000 से अधिक लोगों की सहभागिता
- मानवता को बताया असली धर्म
- हरदोई टीम द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान
कार्यक्रम में शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक, चिकित्सक, ठेकेदार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शांति, मानवता और आत्मबोध का यह आयोजन उपस्थित लोगों के लिए गहन प्रेरणा का स्रोत बना।
👉 आध्यात्म, समाज और प्रेरक आयोजनों की खबरों के लिए Web Varta WhatsApp चैनल फॉलो करें
ये भी पढ़ें: “श्वास की कीमत को पहचानें, जीवन का मूल्य समझें” — डॉ. प्रेम रावत








