भारत में कितनी लोकसभा सीट है? कांग्रेस पार्टी को इतना भी नहीं मालूम, जारी किया 549 सीटों का सर्वे रिपोर्ट

भोपाल: 01 जून (वेब वार्ता) लोकसभा चुनाव 2024 में आज अंतिम चरण के लिए मतदाना किया जा रहा है। आज देश की 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वराणसी, मंडी सहित कई हाईप्रोफाइल सीटों पर मतदान किया जा रहा है। वहीं, आज देर शाम चुनाव का Exit Polls 2024 आ जाएगा। Exit Polls मतदान खत्म होने के बाद जारी किया जाएगा। लेकिन Exit Polls आने से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ऐसा सर्वे जारी कर दिया है जिसे लेकर बवाल मच गया है।मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी इलेक्शन सर्वे की मानें तो लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने खुद को 332 सीटें, जबकि भाजपा गठबंधन को 196 लोकसभा क्षेत्रों में जीत मिलने का दावा किया हैं। बताया गया हैं कि इन आंकड़ों में अधिकतम पांच सीटों का उतार-चढ़ाव हो सकता हैं। अपने सर्वे में कांग्रेस ने अन्य क्षेत्रीय दलों और निर्दलीयों को 21 सीटें दी हैं।इस सर्वे में देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को ये भी याद नहीं रहा कि कितनी लोकसभा सीट है। कांग्रेस ने अपने सर्वे में 549 सीट बताई है, जबकि पूरे देश में 543 सीट है। ट्वीट कर दिए गए आंकड़ों को देखें तो 332 (कांग्रेस गठबंधन)+196(भाजपा गठबंधन)+21(अन्य दल)=549 सीट होता है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस को ट्रोल किया जा रहा है।बहरहाल चुनाव के फाइनल रिजल्ट के पहले सियासी दाल संभावित नतीजों के गुणा-भाग में जुट गए हैं। सत्ताधारी गठबंधन के साथ ही इण्डिया ब्लॉक के नेता अपने-अपने जीत के बड़े दावे कर रहे हैं। कांग्रेस एक तरफ जहां मोदी सरकार के विदाई का दम्भ भर रही तो वही भाजपा अब भी अपने 400 प्लस सीटों के दावे पर अडिग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles