Sunday, March 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

केकेआर चौथी बार पहुंचा आईपीएल के फाइनल में.. सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा, देखें स्कोरकार्ड

अहमदाबाद: 22 मई (वेब वार्ता) नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दे दी है। इसके साथ ही फाइनल में अपनी जहग पक्की कर ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 159 रन ही सिमट गई। जवाबी पारी में कोलकाता ने 13.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान के साथ आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। कोलकाता के लिए पहले मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके। वहीं बैटिंग में वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद में नाबाद 51 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद में नाबाद 58 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। वहीं कोलकाता के लिए पैट कमिंस और टी। नटराजन को एक-एक विकेट मिला। अब सनराइजर्स हैदराबाद 24 मई को दूसरा क्वालीफायर मैच खेलेगी। वेंकटेश अय्यर और कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार अर्धशतकों से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने क्वालीफायर-1 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल त्रिपाठी के 55 रनों की मदद से 19.3 ओवर में 159 रन बनाए, लेकिन केकेआर ने श्रेयस के 24 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों और वेंकटेश अय्यर के 28 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। और चार छक्कों की मदद से 51 रन की नाबाद पारी की मदद से 13।4 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img