हरदोई: पूर्व ग्राम प्रधान श्यामा सिंह ने जन्मदिन पर बांटे कंबल, समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया

हरदोई, लक्ष्मीकांत पाठक | वेब वार्ता

भीषण सर्दी में जहां प्रशासन की सीमित सहायता से कई जरूरतमंद वंचित रह जाते हैं, वहीं हरदोई की पूर्व ग्राम प्रधान श्यामा सिंह ने अपने जन्मदिन पर समाज सेवा की अनुपम मिसाल पेश की। उन्होंने असहाय, बुजुर्ग और दिव्यांग जनों को कंबल वितरित किए, जिससे ठंड में राहत मिली।

कंबल वितरण के दौरान श्यामा सिंह ने कहा, “जरूरतमंदों की सेवा भावना से सच्ची खुशी मिलती है। जब तक किसी के काम आएं, तभी जीवन सार्थक लगता है।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व ग्राम प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

यह पहल सर्द मौसम में जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हुई। श्यामा सिंह की यह मानवीय पहल समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है और दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें

ये भी पढ़ें: हरदोई सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: DM अनुनय झा ने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए, गरीबों को बांटे कंबल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles