सोनीपत, राजेश आहूजा | वेब वार्ता
सोनीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को गति मिल रही है। सोमवार सुबह विधायक निखिल मदान और नगर निगम मेयर राजीव जैन वार्ड नंबर 4 के सेक्टर 15 पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में निगम पार्षद बबीता त्रिभुवन कौशिक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। स्थानीय लोगों ने विधायक और मेयर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार जताया।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड नंबर 4 के सेक्टर 15 और सेक्टर 12 के उन पार्कों में जहां ओपन जिम नहीं लगा है, वहां ओपन जिम यूनिट, खेल उपकरण और झूले लगाए जाएंगे। लगभग 34 पार्कों में 1 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से कार्य पूरा किया जाएगा।
वार्ड नंबर 12 के 8 मरला, मॉडल टाउन में लाल बहादुर शास्त्री पार्क, एकता पार्क, फ्रेंड्स पार्क, जैश पार्क में भी ओपन जिम, झूले और अन्य उपकरण लगेंगे। इन कार्यों पर 1 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च होंगे।
विधायक ने कहा, “फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सभी पार्कों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। ताकि युवा, बच्चे और बुजुर्ग पार्क में समय व्यतीत कर फिट रहें।”
मेयर राजीव जैन ने बताया कि वार्ड नंबर 19 के गढ़ी ब्राह्मणान क्षेत्र में 43 लाख रुपये की लागत से नया पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें ओपन जिम, झूले, वॉकिंग ट्रैक और अन्य सुविधाएं होंगी। आज इसका शुभारंभ किया गया।
इसके अलावा बहालगढ़ रोड पर शहीद मदनलाल ढींगरा सामुदायिक केंद्र में प्रथम तल पर हॉल और शौचालय का निर्माण 40 लाख रुपये से किया जा रहा है। आज इसका शुभारंभ हुआ।
मेयर ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित होकर पार्कों में ओपन जिम लगाए जा रहे हैं। लोगों को पार्क आने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण तनेजा, मुनीराम ठोलेदार, बिजेंद्र मलिक, त्रिभुवन कौशिक, मोहन टुटेजा, राकेश चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सरदार मनजीत सिंह, सुशील स्याल, गुरुदत्त खुशदिल, शशिकांत भारद्वाज, सुरेश तुषीर, संजय अरोड़ा, मलिक राज, अनिल सेठ, सतीश विज, संजीव सरदाना, जोगिंद्र सेठा, ताराचंद, संजय चौधरी, देवेंद्र खत्री, सतीश छाबड़ा, जोगिंदर खुराना, धर्मवीर डाला, दीपक टुटेजा, सागर चोपड़ा, अंकित शर्मा, कृष्ण, मनोज, सुरेंद्र मोहन, सचिन, हरीश वधवा आदि उपस्थित रहे।
यह पहल सोनीपत में स्वास्थ्य और विकास की नई दिशा दे रही है।








