सोनीपत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, नारी शिक्षा की अग्रदूत को याद किया

सोनीपतरजनीकांत चौधरी  | वेब वार्ता

सावित्रीबाई फुले जयंती : देश की पहली महिला शिक्षिका और नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कोटि-कोटि नमन किया। सोनीपत के वार्ड नंबर 9 सैनीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में श्री बड़ौली ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, संघर्ष एवं योगदान पर प्रकाश डाला।

श्री बड़ौली ने कहा, “सावित्रीबाई फुले नारी शिक्षा और सामाजिक सुधारों की अग्रदूत हैं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा के मूल अधिकार से जोड़कर नारी सशक्तीकरण को नई दिशा दी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई और वंचित समाज के लिए समानता, सम्मान एवं स्वाभिमान का रास्ता खोला।”

उन्होंने आगे कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया और समाज सुधार की मशाल जलाई। उनका प्रेरणादायी जीवन राष्ट्र निर्माण में सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा। “शोषितों-वंचितों और नारी उत्थान के लिए किए गए उनके अभूतपूर्व कार्य सदैव समाज के नवनिर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, विधायक निखिल मदान, विधायक राजकुमार शर्मा, हरिप्रकाश सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें

ये भी पढ़ें: सावित्रीबाई फुले—देश की पहली महिला शिक्षिका, जिन्होंने बालिका शिक्षा की नींव रखी और कुरीतियों से लड़ी जंग

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img