Wednesday, February 25, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

भाजपा सरकार ने दिल्ली में विकास को दी नई गति : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 23 नवंबर (वेब वार्ता)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को वार्ड 120, द्वारका–बी से भाजपा प्रत्याशी मनीषा राजपाल सहरावत के समर्थन में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में सम्मिलित हुई।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 8 महीनों में भाजपा सरकार ने दिल्ली में विकास को नई गति और नई दिशा दी है। दिल्लीवासियों के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है, जिससे जरूरतमंदों को 10 लाख तक का निःशुल्क उपचार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने व्यापारियों के लिए कारोबार सुगम बनाया गया है और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर नियंत्रण लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गली, हर वार्ड, हर कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण लगातार जारी है। बड़े पैमाने पर आयुष्मान मंदिर और जन–औषधि केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं ताकि हर व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इन कार्यों को आप सभी पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ता साथियों के सहयोग से घर-घर, हर परिवार तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी मनीषा राजपाल सहरावत को भारी मतों से विजय बनाने की अपील क्षेत्र वासियों से की। इस अवसर पर सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक संदीप सहरावत, प्रद्युम्न राजपूत, पवन शर्मा, नजफगढ़ प्रभारी राजकुमार फुलवारिया, नजफगढ़ जिलाध्यक्ष राज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आज आर्य समाज ऑडिटोरियम में वार्ड–173 ग्रेटर कैलाश से भाजपा प्रत्याशी अंजुम मंडल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रवासियों का उत्साह और अपार समर्थन स्पष्ट संकेत है कि वार्ड 173 ग्रेटर कैलाश सहित दिल्ली के सभी 12 वार्डों में कमल खिल रहा है। भाजपा की नीतियों में जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम इस जीत को सुनिश्चित कर रहा है। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक शिखा राय, अनिल शर्मा, नीरज बसोया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img