Friday, February 13, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

मेक्सिको में विदेशी नागरिकों की हत्या, कुएं से बरामद किए गए तीन शव; जानें बड़ी बात

मेक्सिको सिटी, (वेब वार्ता)। मेक्सिको के बाजा प्रायद्वीप में ‘सर्फिंग’ करने निकले तीन लोगों के शव एक कुएं से मिले हैं। मृतकों की पहचान उनके परिजनों द्वारा कर ली गई है। इनमें दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और एक अमेरिकी व्यक्ति था। मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया कि यह सभी पिछले सप्ताह से लापता थे। इसमें से दो के सिर पर गोली मारे जाने के निशान मिले हैं साथ ही तीसरे की शख्स की मौत के बार कैसे हुई इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि तीसरे सख्स की मौत कुएं में गिरने की वजह से हुई है।

परेशान है परिवार 

बाजा कैलिफोर्निया अटॉर्नी जनरल मारिया ऐलेना एंड्रेड की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि अमेरिका जैक कॉर्टर रॉड और ऑस्ट्रेलियाई जेक और कैलम जो कि भाई थे, उनके शव की शिनाख्त की जा चुकी है। रिश्तेदारों ने लगभग 50 फीट (15 मीटर) गहरे एक कुएं से बरामद लाशों को देखा और उन्हें अपने परिजनों के रूप में पहचाना। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजन बेहद परेशान हैं।

जारी रहेगी जांच 

बाजा कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल मारिया ऐलेना एंड्रेड ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात भी की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच को जारी रखा जाएगा। मौत किन वजहों से हुई है इसका पता लगाया जाएगा और आरोपियों को सजा भी दी जाएगी। फिलहाल इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी जा रही है।

कुएं में फेंक दिया शव 

संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि चोरों ने मेक्सिको के बाजा प्रायद्वीप में सर्फिंग कर रहे तीन लोगों के ट्रक चुराने के लिए उनकी हत्या कर दी और शवों को कथित रूप से तट के पास एक कुएं में फेंक दिया। कुआं उस स्थान से लगभग चार मील (छह किलोमीटर) की दूरी पर स्थित था जहां इन लोगों की हत्या की गई।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img