गोहाना-कथूरा रोड समेत 8 सड़कों की स्पेशल रिपेयर पर 6 करोड़ 12 लाख खर्च

गोहाना (राजेश आहूजा), (वेब वार्ता)। गोहाना विधानसभा क्षेत्र की आठ सड़कों की स्पेशल रिपेयर पर 6 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और काम जल्द शुरू होगा।

पर्यटन एवं सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार सड़कों को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में गोहाना-महम रोड पर सोनीपत जिले की सीमा में गांव कथूरा तक सड़क की स्पेशल रिपेयर को मंजूरी दी गई है।


कितनी लागत और किन सड़कों पर होगा काम?

इन आठ सड़कों की स्पेशल रिपेयर पर कुल ₹6,12,51,000 खर्च होंगे। टेंडर पहले ही ठेकेदार एजेंसी को आवंटित किए जा चुके हैं। बरसात खत्म होते ही काम शुरू होगा। लागत का विवरण इस प्रकार है:

  • सोनीपत-गोहाना से गुहणा वाया तिहाड़ मार्ग – ₹1.49 करोड़

  • गांव गुहणा से गांव फरमाणा मार्ग – ₹1.07 करोड़

  • गोहाना-खानपुर कलां रोड (गामड़ी व खानपुर कलां जर्जर टुकड़े) – ₹67.08 लाख

  • खरखौदा रोड से गांव बडौता स्टैंड तक – ₹72.83 लाख

  • तिहाड़ खुर्द से खेड़ी दहिया संपर्क मार्ग – ₹97.63 लाख

  • भठगांव से गढ़ी हकीकत संपर्क मार्ग – ₹70.37 लाख

  • गांव जुआं से श्मशान घाट मार्ग – ₹31.87 लाख

  • मोहाना संपर्क मार्ग – ₹15.90 लाख


मंत्री ने क्या कहा?

डाॅ. अरविंद शर्मा ने बताया कि इन सभी सड़कों की रिपेयर के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। गोहाना-महम रोड पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए मरम्मत जरूरी थी। मंजूरी मिलने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles