Thursday, February 12, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस समारोह: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा फहराएंगे तिरंगा

सोनीपत (राजेश आहूजा)। जिला सोनीपत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह भव्य रूप से आयोजित होगा। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस लाइन ग्राउंड में किया जाएगा, जहां हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं और 13 अगस्त को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। स्कूली छात्र-छात्राएं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस रिहर्सल में ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अंतिम अभ्यास किया जाएगा।

अन्य स्थानों पर भी ध्वजारोहण

उपायुक्त ने बताया कि जिले के अन्य उप-समारोहों में भी जनप्रतिनिधि ध्वजारोहण करेंगे।

  • गोहाना: विधायक कृष्णा गहलावत

  • गन्नौर: विधायक देवेन्द्र कादियान

  • खरखौदा: विधायक पवन खरखौदा

देशभक्ति के रंग में रंगा सोनीपत

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। सरकारी भवनों, स्कूलों और बाजारों को तिरंगे और रोशनी से सजाया जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
×