भारतीय कृषक दल की किसान पंचायत में सरकार पर तीखे हमले, पंचायत चुनाव में उतरेगी पार्टी

- Advertisement -

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। भरखनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुंडेर रूपापुर में रविवार को भारतीय कृषक दल द्वारा आयोजित किसान पंचायत में सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव और विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह चौहान एडवोकेट मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान से हुई।

किसानों की हालत पर तीखी आलोचना

राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा,

“सरकार की गलत नीतियों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों की आय दोगुनी करना तो दूर, वे लागत तक नहीं निकाल पा रहे हैं। खेती घाटे का सौदा बन चुकी है और किसान मजबूरी में कराह रहे हैं।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू करने का आह्वान किया और घोषणा की कि भारतीय कृषक दल पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ेगा।

शिक्षा और व्यापार नीति पर भी निशाना

राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार की शिक्षा नीति पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान और व्यापारी दोनों परेशान हैं, जबकि पूंजीपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी विस्तार के लिए जनपद के सभी ब्लॉकों और तहसीलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अच्छे और सच्चे लोगों को संगठन में पदाधिकारी बनाया जाएगा।

ग्रामीणों की भारी मौजूदगी

इस किसान पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष रवि नंदन मिश्रा, जयपाल, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह एडवोकेट सहित भारी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने मुद्दे रखे और किसानों के अधिकारों के लिए संगठित होकर लड़ने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img