हरदोई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान

- Advertisement -

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का समापन शुक्रवार को वीरता, बलिदान और देशभक्ति के अद्भुत संगम के साथ हुआ। जनपद स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित हुआ, जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसमें जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पी.के. वर्मा, अन्य अधिकारियों और सेनानियों के परिजनों ने भाग लिया। माल्यार्पण के बाद सभागार में पहुंचे अतिथियों का स्वागत जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, अधिकारियों, अतिथियों और सेनानियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा। मुख्य अतिथि ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग ज्ञान प्राप्ति के लिए होना चाहिए और भावी पीढ़ी को उन अमर बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
विशिष्ट अतिथि अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन हमारे सेनानियों के संघर्ष का प्रतीक है और बच्चों को अपने इतिहास को जानना चाहिए। उन्होंने शहीद भगत सिंह के साथी अमर सेनानी जयदेव कपूर के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्रांतिकारियों की कहानियां आज की पीढ़ी को सच्चे राष्ट्रप्रेम का संदेश देती हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img