खाना बनाने को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

हरदोई (पिहानी), लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने खाना बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना में प्रयुक्त लकड़ी के चक्के सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य कृत्य के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

कहासुनी से हत्या तक: कैसे हुआ घटना का खुलासा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी श्रीमती सैसन पत्नी नबीशेर, निवासी ग्राम रामपुर कोड़ा, थाना मल्लावां, ने पिहानी थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री राजिया की शादी वसीम पुत्र स्व. मन्सूर निवासी मोहल्ला कॉकटला, थाना पिहानी से हुई थी। राजिया अपने ससुराल में ही रह रही थी।

31 जुलाई 2025 को किसी घरेलू बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि खाना बनाने को लेकर वाद-विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक रूप में बदल गया। आरोपी वसीम ने गुस्से में आकर लकड़ी के चक्के से राजिया पर कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की

परिजन जब तक राजिया को लेकर अस्पताल पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पिहानी पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का चक्का भी बरामद कर लिया गया है और आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। थानाध्यक्ष पिहानी ने जानकारी दी कि वसीम के खिलाफ मुकदमा संख्या 292/25 धारा 103(1) बीपीएनएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles