Monday, February 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुरा हाल, यहां छह माह से टिटनेस का इंजेक्शन नहीं

पाली, 15 अप्रैल (वेब वार्ता)। पाली का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शासन के खोखले वादे की पोल खोल रहा हैं, जहां कहने को तो सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। लेकिन, जो छोटी-छोटी जरूरत की दवाएं हैं, वह भी मरीजों के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।  दरअसल, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में 6 महीने से टिटनेस का इंजेक्शन नहीं है। यह जानकारी खुद विभाग के मुखिया ने दी है।

बीएमओ डॉक्टर वीके जैन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में 6 महीने से टिटनेस का इंजेक्शन नहीं है। हमारे द्वारा इसे लेकर मांग की गई है, लेकिन आज तक हमें इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हुए हैं। अपनी लचर व्यवस्था के लिए यह स्वास्थ्य केंद्र हमेशा से ही सुर्खियों में बना रहता है। हैरानी की बात यह है कि नॉर्मल चोट लगने पर भी व्यक्ति को टिटनेस का इंजेक्शन लगाया जाता है। लेकिन, यहां वह भी उपलब्ध नहीं रहता है। ऐसा नहीं है कि अस्पताल में इस तरह के इंजेक्शन आते नहीं हैं, लेकिन वे जाते कहां हैं इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि इस पर संज्ञान लिया लाएगा या फिर इसी तरह व्यवस्था चलती रहेगी।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add