Monday, February 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान मीनाक्षी लेखी म्यूल से गिरीं, कमर में आई गंभीर चोट

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान गिर गईं जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, तिब्बत के दारचिन क्षेत्र में यात्रा करते समय वे एक म्यूल (खच्चर) से गिर गईं, जिससे उनकी कमर में गंभीर चोट आई है। प्रारंभिक मेडिकल जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि चोट गहरी है और उन्हें तत्काल उपचार की आवश्यकता है।

घटना के बाद लेखी को यात्रा बीच में ही छोड़नी पड़ी और उन्हें तुरंत भारत लाया गया। दरअसल जानकारी मिली है कि यात्रा करते हुए रविवार सुबह उन्होंने लिपुलेख बॉर्डर पार किया था और उत्तराखंड के गूंजी क्षेत्र में पहुंचीं थीं। चोटिल होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग से धारचूला ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू संभव नहीं हो सका, इसलिए उन्हें जमीनी रास्ते से ही सुरक्षित स्थान तक लाने का इंतजाम किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी की यह यात्रा धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही थी, लेकिन दुर्घटना के चलते यात्रा को बीच में ही रोक देना पड़ा। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add