मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे में शिरकत करेंगे शक्ति कपूर

मुंबई, 13 अप्रैल (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित हो रहे कॉमेडी शो, ‘मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे’ में नजर आयेंगे। इस शनिवार, शक्ति कपूर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के कॉमेडी शो, ‘मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे’ में खास मेहमान के रूप में दिखाई देंगे। इस एपिसोड में, दर्शकों को दिलचस्प बात भी पता चलेगी, जिसमें हुमा कुरेशी पहली बार किसी सेलिब्रिटी से मिलने के बारे में बताएंगी, और यह सेलिब्रिटी कोई और नहीं बल्कि खुद शक्ति कपूर थे।

यह शो ‘एनिमल स्पूफ’ का एक और एक्ट पेश करेगा जहां कुशाल बद्रीके ‘बलराज’ की भूमिका निभाएंगे, केतन सिंह ‘रणविजय’ के रूप में नज़र आएंगे, और हेमांगी कवि मेडिटेशन इंस्ट्रक्टर की भूमिका में दिखेंगी। इस मस्ती में शक्ति कपूर की मज़ेदार कमेंट्री मनोरंजन को और भी बढ़ा देगी, और यह परफॉर्मेंस स्टैंडिंग ओवेशन के योग्य होगा। मेज़बान हर्ष गुजराल मंच पर एक स्टैंड-अप परफॉर्मेंस देंगे, जो पुरुषों के अजीब और मासूम बर्ताव पर प्रकाश डालता है, जिसे शक्ति कपूर और हुमा कुरेशी दोनों से तारीफ और सम्मान मिलता है। परितोष त्रिपाठी और स्नेहिल मेहरा दीक्षित उर्फ ​​बीसी आंटी के बीच पेट बनाम पति को लेकर जोशीली कॉमेडिक डिबेट हुई, जिसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

कुशाल बद्रीके के साथ मिलकर, अभिनेत्री और कॉमेडियन चित्राशी रावत ‘पप्पू ज़ेरॉक्स गैग’ का हिस्सा होंगी, जहां एक अमीर लड़की अपने शक्की पिता को अपने बॉयफ्रेंड के बारे में कहानियां सुनाती है जिससे कॉमेडिक उथलपुथल मच जाती है। एक गुदगुदाने वाले पैपराज़ी गैग में सिद्धार्थ सागर शक्ति कपूर के सहपाठी का मज़ेदार प्रदर्शन करते हैं, जबकि गौरव दुबे, हेमांगी कवि और इंदर साहनी क्रमशः योगा प्रशिक्षक, सेलिब्रिटी और फ़ोटोग्राफ़र की भूमिका निभाते हैं। और, हंसी एवं तालियों के बीच समय निकालकर, हुमा कुरेशी ने शक्ति कपूर से उनके क्लासिक संवाद सीखें, जिससे हर कोई पुरानी यादों में खो गया! ‘मैडनेस मचाएंगे-इंडिया को हंसाएंगे’ इस शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होता है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img