Sunday, February 15, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सूखाताल में रोपे गए बांज और औषधीय प्रजातियों के पौधे

नैनीताल, (वेब वार्ता)। नैनीताल जनपद मुख्यालय के नैनीताल वन प्रभाग द्वारा हरेला पर्व 2025 के अंतर्गत व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम मंगलवार से प्रारंभ कर दिया गया है। आज भवाली रेंज के सातताल स्थित सूखाताल क्षेत्र में ‘हमारी झील-हमारी विरासत’ की थीम पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ और हरेला-2025 कार्यक्रम के अंतर्गत बांज, पुतली, देवदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक-कुमाऊं के डॉ. धीरज पांडे, नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद, वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी सहित स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने सातताल झील सहित अन्य झीलों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के साथ जलागम क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाकर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से सहभागिता की।

बताया गया कि नैनीताल वन प्रभाग की ओर से इस अभियान में प्रतिदिन 4000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें 50 प्रतिशत फलदार प्रजातियां शामिल हैं। अभियान में विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल तथा सामाजिक संगठनों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। आगे बुधवार 16 जुलाई को हनुमानगढ़ी क्षेत्र में आयोजित होने वाले हरेला कार्यक्रम में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मुख्य अतिथि होंगे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add