गन्नौर में हर सोमवार लगेगा जनता दरबार: विधायक कादियान

- Advertisement -

गन्नौर/सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जनसहयोग से विकास कार्यों में तेजी लाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वे भांवर, खुबड़ू, नयाबांस, सरढाना, आहुलाना और अटायल गांव पहुंचे। ग्रामीणों और सरपंचों ने फूलमाला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

विधायक ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। सरढाना में सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने की मांग रखी। विधायक ने आश्वासन दिया कि यह जल्द पूरा होगा, क्योंकि यह बच्चों के भविष्य से जुड़ा मामला है। आहुलाना में बैंक शाखा खोलने की मांग उठी। गांव के मुखियाओं ने विकास कार्यों को लेकर ज्ञापन सौंपे, जिनमें व्यायामशाला, लाइब्रेरी, चौपाल, रास्ता और कम्युनिटी हॉल जैसी मांगें शामिल रहीं।

विधायक ने कहा कि उनका कार्यकाल 5 साल का है। अभी कुछ ही महीने हुए हैं। एक साल में नया गन्नौर दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि हलके की 36 बिरादरी ने उन्हें इतनी बड़ी जीत दिलाई, जितने वोटों में दो विधायक चुने जा सकते थे। यह जीत अपने आप में रिकॉर्ड है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनका कर्तव्य है। वे गांव-गांव जाकर लोगों का आभार जता रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हर सोमवार को गन्नौर स्थित कार्यालय में जनता दरबार लगेगा। पूरे दिन लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गन्नौर में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को लेकर वे विधानसभा में मुद्दे उठा चुके हैं। इनमें गन्नौर शहर का बाईपास, ड्रेनेज सिस्टम, गन्नौर-गोहाना मार्ग को फोरलेन बनाना, अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी का तेजी से निर्माण और अनाज मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट करने जैसे विषय शामिल हैं। सरकार ने कुछ मामलों पर संज्ञान लिया है और जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडी होगी। इसके शुरू होने से गन्नौर की अलग पहचान बनेगी। यहां 17 शेड तैयार हो चुके हैं। किसानों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। मंडी का आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। 2026 की शुरुआत में इसके चालू होने की संभावना है।  इस मौके पर SDM प्रवेश कादयान, नायब तहसीलदार गजे सिंह, सेकेट्री अनिल कुमार, सरपंच मेहर सिंह, सरपंच कृष्ण, सरपंच कर्मबीर, मंजीत, नरेंद्र यादव, देवेंद्र सरोहा, प्रदीप धनखड़, कविता देवी, सपना रानी, मोनिका देवी, जगबीर, दीपक, बलराज, गुरमेल और सुरेश समेत कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img