Monday, April 21, 2025
Homeराज्यकुशीनगर के प्रभारी मंत्री द्वारा आठ वर्षों के जिले में हुए विकास...

कुशीनगर के प्रभारी मंत्री द्वारा आठ वर्षों के जिले में हुए विकास कार्यों को गिनाया

-प्रधानमंत्री के हाथों में भारत वासी सुरक्षित

-योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनकल्याणकारी कार्य में लगी: प्रभारी मंत्री

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रभारी मंत्री एंव प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)उद्यान कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उ0 प्र0 /जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आज जिला पंचायत सभागार में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर प्रेसवार्ता के माध्यम से विगत आठ वर्षों में किए गए विकास कार्यों/उपलब्धियों को एक एक कर विभागवार कार्यों को बताया । प्रभारी मंत्री ने कहा कि रू0 254.00 करोड़ की लागत से जनपद कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डा का निर्माण कराया गया है, जो वर्तमान में संचालित है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रू0 281.45 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज का निर्माण कराया गया है। जो वर्तमान में संचालित है। कृषि एवं प्राद्योगिकी विभाग द्वारा रू० 434.61 करोड़ की लागत से कृषि एवं प्राद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। गृह विभाग द्वारा रू० 228.32 करोड़ की लागत से जिला कारागार के बैरक का निर्माण कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड योजना के अन्तर्गत कुल 10,89,735 कार्ड बनाया गया । जनपद में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अन्तर्गत रू0 2556.37 करोड़ निवेश प्रस्ताव हेतु कुल 371 एम०ओ०यू० पर हस्ताक्षर किए गये।
लोक निर्माण विभाग द्वारा रू0 1402.28 करोड़ से 565.13 कि०मी० प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण 539 अदद आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य में रू० 41.53 करोड़ व्यय किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत रू0 1876.92 करोड़ की धनराशि से 662253 किसानों को लाभान्वित किया गया है। जनपद में गन्ना किसानों को रू0 7533.09 करोड़ धनराशि से गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। समाज कल्याण के अन्तर्गत रू0 778.86 करोड़ की धनराशि वृद्धावस्था पेंशन/पारिवारिक लाभ/अनुसूचित जाति उत्पीड़न के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध करायी गयी है। सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 8309 जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया है। निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत 53955 पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत 53686 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
दिव्यांगजन पेंशन योजनान्तर्गत 15505 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए रू० 114.22 करोड़ धनराशि व्यय किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत 9242 समूहों रु० 16.49 करोड़ आर०एफ० के रूप में तथा 7781 समूहों को रू0 87.82 करोड़ सी०आई०एफ० की धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत रू० 1430.89 करोड़ धनराशि व्यय करते हुए 4.24 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया गया है।
पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत रू0 588.22 करोड़ की लागत से व्यक्तिगत शौचालय, रू0 1332.75 करोड़ की धनराशि राज्य वित्त एवं केन्द्रीय वित्त में व्यय किया गया है।
470.45 करोड़ की धनराशि से सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं को लाभान्वित किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 50944 छात्र/छात्राओं को टेबलेट/स्मार्ट फोन वितरित किया गया है। रू0 19.63 करोड़ धनराशि से जनपद में 09 राजकीय विद्यालयों के निर्माण पर व्यय किया गया है। रु0 115.49 करोड़ की लागत से 43 स्थलों का पर्यटन विकास का कार्य कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत रू0 492.28 करोड़ की लागत से 41024 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत रू. 113.95 करोड़ की लागत से 9496 आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अन्तर्गत रू0 901.90 करोड़ की लागत से 38,585 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।
अन्त्योदय अन्न योजना एवं पात्र गृहस्थी योजनान्तर्गत क्रमशः 117136 कार्ड धारकों व 595321 कार्ड धारकों को कुल 77.55 लाख मी० टन खाद्यान्न वितरण किया गया। उज्ज्वला योजनान्तर्गत 3,14,140 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जनपद में रु0 11.01 करोड़ से 283 इकाईयों को स्थापित करते करते हुए 2802 रोजगार सृजन किया गया है।
मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा योजनान्तर्गत निराश्रित गोवंशों को संरक्षित कर भरण पोषण हेतु रु0 6.03 करोड़ व्यय हुआ है। औद्योगिक निवेश (रोजगार सृजन सहित) योजनान्तर्गत रु0 178.36 करोड़ की लागत से 76 औद्योगिक इकाईयों में 2391 रोजगार सृजित किये गये है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजनान्तर्गत 89304 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री जनधन योजनान्तर्गत 20,49,967 लाभार्थियों के खाते खोले गये।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री भारतीय संस्कार संस्कृति के पुजारी है। मुझे गर्व है कि वह विकास और विरासत को संयोने का काम कर रहे हैं । प्रधानमंत्री के हाथों में भारत वासी सुरक्षित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनकल्याणकारी कार्य कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक कसया पी0एन0 पाठक, हाटा मोहन वर्मा, खड्डा विवेकानंद पांडेय, रामकोला विनय प्रकाश गौंड, तमकुहीराज डा0 असीम राय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments