खेलऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 82...

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 82 रनों से हराया

माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड), (वेब वार्ता)। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का अपने घर पर खराब प्रदर्शन जारी है और उसे ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के हाथों तीन मैचों की टी20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी है। माउंट माउंगानुई में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 82 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 204/3 का स्कोर बनाया, जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 16.1 ओवर में 122 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बेथ मूनी ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा और अपनी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसे बेथ मूनी और जॉर्जिया वॉल की ओपनिंग जोड़ी ने पूरी तरह सही साबित किया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। इस दौरान वॉल ने 20 गेंदों में सात चौकों की मदद से 36 रनों की पारी खेली। इसके बाद मूनी को फिबी लिचफील्ड का साथ मिला और इन दोनों ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। लिचफील्ड के बल्ले से 29 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 32 रन आए। मूनी ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा और 160 के स्कोर पर आउट होने से पहले 42 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। आखिरी में एलिस पेरी (WPL में आरसीबी का हिस्सा) ने 15 गेंदों में नाबाद 29 और एनाबेल सदरलैंड ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से जेस केर, सोफी डिवाइन और अमेलिया केर को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और टीम ने 50 रनों के अंदर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए। टॉप 4 में सिर्फ अमेलिया केर ने कुछ देर क्रीज पर टिकने का साहस दिखाया और उन्होंने 36 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। उनके बाद सबसे ज्यादा रन मैडी ग्रीन ने बनाए, जिनके बल्ले से 22 रन आए। लगातार गिरते विकेटों के कारण न्यूजीलैंड की पारी 17वें ओवर में समाप्त हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट एनाबेल सदरलैंड ने लिए। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एलिस पेरी ने एक कैच लपका और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड भी बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -