शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों ने पेश की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति

बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। कम्पोजिट विद्यालय-उदयपुर, शिक्षा क्षेत्र -रेहरा बाजार, जनपद-बलरामपुर में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि/भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री हरिवंश सिंह एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में सरस्वती बंदना के उपरान्त बच्चों द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसका उपस्थिति लोगों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक झांकियां, नृत्य, नाटक, एवं गीत को देखकर खूब आनंद उठाया गया और बच्चों के कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि/पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में विभागीय व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी देते हुए विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए अपने स्तर से हर संभव सहयोग करने की बात कही तथा उपरोक्त के द्वारा बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रसन्न होकर नकद पुरस्कार भी प्रदान किया।*
*इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री सीताराम वर्मा सहित समिति के सदस्यगण, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ हरिश्चंद्र वर्मा,अनिल कुमार पाण्डेय,संतोष कुमार श्रीवास्तव, गौरव सिंह, विजय कुमार सिंह, सरिता पाल, मीनू सिंह का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलरामपुर के जिलामंत्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को**सरकार द्वारा दिये जाने वाले सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया तथा शारदा कार्यक्रम, संचारी रोग और उसके बचाव के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी तथा आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए विद्यालय परिवार के सहयोग की सराहना कीl

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img