ई पेपर
Sunday, September 14, 2025
WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक
सब्सक्राइब करें
हमारी सेवाएं

किरण खेर ने खरीदी इतनी महंगी कार, इतने में आप खरीद लेंगे नोएडा में डुप्लेक्स फ्लैट

मुंबई, 14 मार्च (वेब वार्ता)। बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। लंबे समस से वो भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर ने हाल में ही नई गाड़ी खरीदी है। इससे जुड़ी अपडेट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वो सामने आई तस्वीर में अपनी गाड़ी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। शानदार गाड़ी के साथ किरण खेर ऑल ब्लैक लुक में दिख रही हैं।

किरण खेर की कार की कीमत

किरण खेर ने 1.65 करोड़ रुपये की नई कार खरीदी है। उनकी गाड़ी कोई आम कार नहीं बल्कि GLS मर्सिडीज है। ये लग्जरी कार है, जो कई और नामी बॉलीवुड सितारों के पास है। इसकी डिलीवरी लेते हुए वो स्टाइल में नजर आईं। उन्होंने ऑल ब्लैक लुक के साथ बूट कैरी किए थे। इसके साथ ही वो गॉगल लगाए दिखीं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों एक्ट्रेस को नई गाड़ी लेने की बधाई दे रहे हैं। कई लोग अलग-अलग प्रकार की टिप्पणी भी कर रहे हैं।

फैंस की प्रतिक्रिया

एक फैन ने लिखा, ‘जितने की गाड़ी है उतने में तो नोएडा में एक डप्लेक्स आ जाए।’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘बहुत महंगी गाड़ी है।’ एक फैन ने लिखा, ‘आज पता चला ये अनुपम खेर की पत्नी हैं।’ इस तरह के कमेंट से कमेंट बॉक्स भरा पड़ा है।

काफी दिनों तक रहीं बीमार

किरण खेर चंडीगढ़ से सांसद हैं। राजनीति में आने के बाद से ही किरण फिल्मों में कम स्क्रिय हो गई हैं। कुछ रियलिटी शोज में ही आप उन्हें देख पाएंगे। कुछ सालों पहले ही किरण खेर को कैंसर से जूझना पड़ा था। एक्ट्रेस इसके बाद काफी कमजोर हो गई थीं। उन्होंने एक्टिंग से लंबा ब्रेक लिया, लेकिन अब वो कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। वैसे किरण खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वहीं उनके पति अनुपम खेर भी उनसे जुड़ी अपडेट साझा करते रहते हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

खबरें और भी