Tuesday, March 18, 2025
Homeराज्यदुर्गेश राय पुनः दोबारा कुशीनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष बने

दुर्गेश राय पुनः दोबारा कुशीनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष बने

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष का इंतजार रविवार यानी 16 मार्च को खत्म हुआ। प्रदेश से नामित चुनाव अधिकारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर नें पर्यवेक्षक प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और स्थानीय जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों के बीच जिलाध्यक्ष पद की घोषणा की। दुर्गेश राय को कुशीनगर का पुन: जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष घोषड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है । यहां कार्यकर्ता अपने काम के दम पर प्रधानमंत्री बन सकता है, मुख्यमंत्री बन सकता है, राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। अन्य राजनीतिक दलों में जन्म से नेतृत्व तैयार होता है भाजपा में कर्म से नेतृत्व उभरता है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है ।
प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने दुर्गेश राय को भाजपा कुशीनगर का निर्वाचित जिलाध्यक्ष घोषित करते हुए कहा कि बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चयन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करती है। इसके पूर्व संगठन पर्व के अन्तर्गत बूथ और मण्डल अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के संविधान के अनुसार पूर्ण हुआ है।यह प्रक्रिया पार्टी की संगठनात्मक ताकत को बढ़ाने और चुनावी मैदान में पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में मदद करेगी। और नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाई प्राप्त करेगी।
सांसद विजय कुमार दूबे ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुन: जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने आपके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा, ऐसा पूर्ण विश्वास है।
भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर का जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर दुर्गेश राय ने शीर्ष नेतृत्व और कुशीनगर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कुशीनगर के तपस्वी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जिला सभी चुनावों सफलता मिली है और संगठन के अभियानों में प्रदेश में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है। कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि अपने सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पुनः सातों विधानसभाओं में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।
बताते चलें कि दुर्गेश राय सन् 1999 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क में आए और सन् 2003 से 2008 तक जिला प्रचारक के दायित्व का निर्वहन किया इस दौरान वह बांसी और बलिया जनपद में संगठन विस्तार में महति भूमिका निभाई। इसके बाद सन् 2008-2011 तक युवा मोर्चा के विभाग संयोजक, सन् 2011-2013 तक जल प्रबंधन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रहे। श्री राय सन् 2015-2019 तक भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला मंत्री और 2021 से 2023 तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहे।15 सितंबर 2023 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अब पुनः भाजपा का जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला सह चुनाव अधिकारी व जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, अखिलेश मिश्र, जगदम्बा सिंह, नन्द किशोर मिश्र,जय प्रकाश शाही, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, मोहन वर्मा, विवेकानंद पाण्डेय, विनय प्रकाश गोंड, डॉ असीम राय,पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन,सुदर्शन पाल,सन्तोष दत्त राय,विजय कुमार शुक्ल, मनोज जायसवाल, रमेश सिंह, विनोद कुमार भारती, सीता सिंह, विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता,बाबू नन्दन सिंह, अजय राय,राकेशजायसवाल,राजनेति कश्यप, सतीश चौधरी,दुर्गेश्वर वर्मा,संदीप सिंह, धन्नजय तिवारी, विश्वरंजन कुमार आनन्द, नमो नारायण मौर्य,चन्द्रप्रभा पाण्डेय, कन्हैया गोंड सहित सैंकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमारे बारें में

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments