नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली नगर निगम में विशेष सफाई अभियान के तहत 428 पार्कों से 342.33 क्विंटल ठोस कचरा हटाया। यह पहल पार्कों की स्वच्छता और सुंदरता को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई, ताकि दिल्लीवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके। दिल्ली नगर निगम ने पार्कों के लिए यह विशेष सफ़ाई अभियान पिछले सप्ताह प्रारंभ किया था जिसके अंतर्गत निगम के सभी 12 जोन के पार्कों से ठोस कचरा हटाया गया है और यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। दिल्ली नगर निगम नागरिकों से अपील करता है कि वे एमसीडी ‘311 ऐप’ पर अवैध कचरा फेंकने की घटनाओं की शिकायत करें, जिससे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिले। दिल्ली नगर निगम सार्वजनिक स्थानों की सफाई बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और स्वच्छता एवं पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रखेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि वे सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और कचरा निस्तारण संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें।
राज्यनिगम द्वारा विशेष सफाई अभियान के तहत 428...
निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान के तहत 428 पार्कों से 342.33 क्विंटल ठोस कचरा हटाया गया
0
218

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



