होली से पूर्व नगर पालिका परिषद में बैठक का हुआ आयोजन

बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। आदर्श नगर पालिका परिषद के प्रांगण में अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा होली त्योहार से पूर्व होली कमेटियों के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। होली में साफ- सफाई पानी, पथ प्रकाश आदि व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि नगर के सभी होलिका स्थलों के आस-पास सफाई एवं चूने का छिड़काव कराया जाएगा। जिसमें नगर के सभी होलिका स्थलों पर 8 से 10 कुंटल लकड़ी, 25 किलो अबीर गुलाल व गुझिया
नगर पालिका द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। नगर के मुख्य मार्गो तथा अन्य स्थानों पर पालिका में उपलब्ध संसाधनों से पथ प्रकाश व्यवस्था कराई जा रही है विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर होली पर्व में मुख्य मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने होली त्योहार के पूर्व आयोजित बैठक मे कहा कि होली प्यार आपसी सौहार्द बढ़ाने का त्यौहार है इस त्यौहार को हम लोग को मिल जुल कर शांति पूर्ण ढंग से मनाएं यदि कोई व्यक्ति रंगों से परहेज करता है तो किसी को जबरदस्ती रंग ना लगाए कोई ऐसा कार्य किसी को नहीं करना चाहिए जिससे किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। नगर में हमेशा सभी पर्व सभी धर्म के लोग प्रेम मोहब्बत से मनाते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरू सिंह ने बताया कि होली त्योहार के बाद तुलसी पार्क में 16 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, मुख्य अतिथि बृजानंद महाराज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम चौहान, संजय शर्मा, अविनाश मिश्रा, डॉ तुलसीश दुबे, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राधेश्याम मिश्र, रमेश पाहवा, विजय अग्रवाल, डॉ देवेश श्रीवास्तव, इंदु भूषण जायसवाल, अम्बरीष शुक्ला, निशांत चौहान, सोनू गिरी, बाबादीन तिवारी, सुनील कसेरा, अजय श्रीवास्तव, मोनू दुबे, घनश्याम चौहान, अभिषेक कसेरा आदि लोगों को होलिका महोत्सव समिति के पदाधिकारी होली कमेटी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने समस्त सभासद गणों द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपना अपना विचार रखा। कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, नगर कोतवाल शैलेश सिंह, सभासद नन्द लाल तिवारी, संदीप कुमार, सुभाष पाठक, आनंद किशोर, सुशील कुमार, शुभम चौधरी, राजेश कश्यप, राघवेन्द्र कांत सिंह मंटू, सिद्धार्थ साहू, प्रतिनिधि में विनोद गिरी, मनीष तिवारी, अक्षय शुक्ला सहित तमाम गणमान्य लोग व नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img