Mahila Samman Yojana : 2500 रुपए के लिए 8 मार्च से रजिस्ट्रेशन, कब से मिलने लगेगा पैसा; भाजपा नेता ने बताया

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली की नई बीजेपी सरकार महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपए देने की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू करेगी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह प्रक्रिया एक महीने में संपन्न होगी। उसके बाद महिलाओं के खाते में पैसे आने लगेंगे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक कभी नहीं चाहेंगे कि विधानसभा चले। क्योंकि जब-जब विधानसभा चल रही है कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। कार्य हो रहे हैं। इसलिए हमारी कोशिश है कि विधानसभा का जो एक्सटेंडेड सत्र है वह अच्छे से चले और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएं। हम चाहते हैं कि सदन सुचारू रूप से चले और विपक्ष को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। महिलाओं को हर माह 2500 रुपए देने के बीजेपी के वादे पर मनोज तिवारी ने कहा कि 8 मार्च से इसकी कैटेगरी बनाने का काम शुरू हो जाएगा। जब तक हम 2500 रुपए देने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा लेंगे, तो हम किसको देंगे। 8 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। इसमें एक महीने का समय लगेगा। और ये सभी काम पूरा करके महिलाओं को पैसे देना शुरू कर दिया जाएगा। सीएजी की बाकी बचे 12 रिपोर्ट को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि वो टेबल हो चुकी है। उसके अलग-अलग चरणबद्ध तरीके में जानकारियां आएंगी।

आप ने लगाया विश्वासघात का आरोप

आम आदमी पार्टी ने रविवार को भाजपा पर दिल्ली की महिलाओं से विश्वासघात करने का आरोप लगाया। आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि बीजेपी सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रही। एक प्रेस कांफ्रेंस में आप विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान आश्वासन दिया था कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही महिला समृद्धि योजना पारित की जाएगी।

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने 8 मार्च तक योजना शुरू करने का वादा किया था, लेकिन इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया। पहली कैबिनेट बैठक में इसे पारित नहीं किया गया। हमने सोचा कि अगर कैबिनेट में नहीं तो विधानसभा सत्र में इसे पारित कर दिया जाएगा। लेकिन, इसे पास करने के बजाए पूरा सत्र अरविंद केजरीवाल को गाली देने में बिता दिया।

उन्होंने कहा कि आप ने 8 मार्च (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) की तारीख नहीं बताई थी। भाजपा और प्रधानमंत्री ने यह तारीख बताई थी। अब रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों से किए गए प्रधानमंत्री के वादे को तोड़ने के लिए तैयार है। कहा कि दिल्ली में महिलाएं 2500 रुपए का इंतजार कर रही हैं। भाजपा को उन्हें बताना चाहिए कि पैसे कब मिलने शुरू होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles