Sunday, February 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सोनीपत की जनता दे साथ, टूटने नहीं दूंगा विश्वास – कमल दीवान

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। सोनीपत नगर निगम मेयर पद के उम्मीदवार कांग्रेस नेता कमल दीवान ने कहा कि सोनीपत की जनता एक बार उनका साथ दें,वे कभी जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर अभियान के दौरान लोगों से वोट की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 2 मार्च का दिन बदलाव का दिन है। जनता की अनदेखी करने वाले लोगों को आईना दिखाने का दिन है। अब तक जो समस्याएं झेलनी पड़ रही है उन को दूर करने का दिन है। सोनीपत नगर निगम क्षेत्र की जनता का हाथ के निशान पर डाला एक एक वोट नगर निगम क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगा। कांग्रेस नेता कमल दीवान ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। ताकि सोनीपत की जनता का हर काम बिना पैसे और बिना किसी तकलीफ के हो सके। वक्त आ गया है कि भाजपा के खोखले वायदों का हिसाब लिया जाए। कमल दीवान ने कहा कि जिस तरह से उनके पिता देवराज दीवान जी ने जनता की सेवा की थी,उसी तरह से वे भी जनता की सेवा में हमेशा आगे खड़े रहेंगे। डोर टू डोर के दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पंवार, जयभगवान आंतिल, पदम दहिया, सुरेन्द्र शर्मा, अशोक छाबड़ा, प्रदीप गौतम, रणजीत कौशिक, राजीव सरोहा, मनजीत गहलावत, प्रेम रेलन, नीलकंठ मुखीजा, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img