नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। परम पूज्य जगद्गुरु स्वस्ति श्री चारुकीर्ति पंडिताचार्य भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी के दिल्ली आगमन पर सादर स्वागत किया गया। उक्त जानकारी मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन नें दी। मनोज जैन नें कहा परम सौभाग्य प्राप्त हुआ कि मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर परम पूज्य जगद्गुरु स्वस्ति श्री चारुकीर्ति पंडिताचार्य भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी जी का स्वागत करने का अवसर प्राप्त कर सका। उनके आगमन से दिल्ली में होने वाले भगवान श्री बाहुबली स्वामी के महामस्तकाभिषेक एवं अभिनंदन समारोह की भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा कई गुना बढ़ गई है। मनोज जैन नें बताया महामस्तकाभिषेक समारोह, जो 23 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक श्री दिगंबर जैन रत्नत्रय जिनमंदिर, द्वारका में आयोजित हो रहा है, एक ऐतिहासिक और दिव्य आयोजन होगा। यह कार्यक्रम केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण, समाज उत्थान और धर्म प्रभावना का अनुपम संगम है। मनोज जैन नें कहा पूज्य स्वामीजी के सान्निध्य में यह आयोजन और भी शुभ और मंगलमय होगा। उनका आशीर्वाद समस्त श्रद्धालुओं को आत्मशुद्धि और धर्म मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देगा। मनोज जैन नें सभी जैन समाज बंधुओं से आग्रह किया कि इस पुण्य अवसर का लाभ लें और पूज्य गुरुदेव के दिव्य प्रवचनों एवं इस महान आयोजन में सहभागी बनें।
राज्यजगद्गुरु स्वस्ति चारुकीर्ति पंडिताचार्य भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी के...
जगद्गुरु स्वस्ति चारुकीर्ति पंडिताचार्य भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी के दिल्ली आगमन पर स्वागत : मनोज जैन
0
257

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



