सिद्धार्थनगर में खाद्य सुरक्षा जागरूकता अभियान, फूड सेफ्टी ऑन व्हील से दी गई जानकारी

सिद्धार्थनगर, संदीप पाण्डेय | वेब वार्ता

सिद्धार्थनगर जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण और जन-जागरूकता के उद्देश्य से फूड सेफ्टी ऑन व्हील (FSW) के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को खाद्य सुरक्षा, मिलावट की पहचान और सुरक्षित भोजन के प्रति जागरूक किया गया।

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों व बाजार क्षेत्रों में चला अभियान

जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में तथा सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया गया। इसके अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शोहरतगढ़, खुनियाव, इटवा एवं संबंधित बाजार क्षेत्रों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को खाद्य एवं पेय पदार्थों में होने वाली आम मिलावटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मिलावट के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

कार्यक्रम के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्हें यह भी समझाया गया कि किस प्रकार रंग, गंध, स्वाद और बनावट के आधार पर संदिग्ध खाद्य पदार्थों की पहचान की जा सकती है तथा सुरक्षित और प्रमाणित उत्पादों का चयन क्यों आवश्यक है।

जनमानस से की गई सतर्क रहने की अपील

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आम जनमानस से अपील की कि वे मिलावट से बचने के लिए सजग रहें और यदि कहीं भी संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो उसकी शिकायत संबंधित विभाग से करें। अधिकारियों ने कहा कि जन सहयोग के बिना मिलावट पर पूरी तरह रोक संभव नहीं है।

अभियान में ये अधिकारी रहे मौजूद

  • आर.एल. यादव – सहायक आयुक्त (खाद्य)-II
  • नरेन्द्र प्रताप सिंह – मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
  • हीरा लाल – खाद्य सुरक्षा अधिकारी
  • नीरज कुमार चौधरी – खाद्य सुरक्षा अधिकारी
  • जय प्रकाश – खाद्य सुरक्षा अधिकारी
  • रंजन कुमार श्रीवास्तव – खाद्य सुरक्षा अधिकारी

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि विशेष रूप से छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों में खाद्य सुरक्षा को लेकर समझ विकसित हो और समाज को मिलावट के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

👉 हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें – Web Varta

ये भी पढ़ें: सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026: एसएसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा पर जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles