हरदोई | लक्ष्मीकान्त पाठक | वेब वार्ता
कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ–हरदोई हाईवे पर कटिया मऊ गांव के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। निजी बस और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी।
थाना कछौना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट#HardoiPolice pic.twitter.com/bOhGwmQ2wy
— Hardoi Police (@hardoipolice) February 3, 2026
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरदोई से लखनऊ जा रही निजी बस अत्यधिक गति में थी। इसी दौरान मल्हपुर रेलवे क्रॉसिंग की ओर से आ रहा कंटेनर जैसे ही लखनऊ दिशा में मुड़ा, बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस कंटेनर में पीछे से जा टकराई।
बस में सवार थे 30 से 35 यात्री
हादसे के समय बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में मेंसर बानो, अखनूर, बालकराम, बबलू, पवन कुमार, मालती, मोहित, अवधेश और ममता घायल हो गए।
ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया गया।
बस चालक की मौके पर मौत
इस भीषण दुर्घटना में बस चालक राजू उर्फ गोपाल (45) पुत्र रामपाल शर्मा, निवासी जूरा, थाना सुरसा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।
👉 सड़क हादसों और हरदोई की ताज़ा खबरों के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें – Web Varta
ये भी पढ़ें: हरदोई में 10 फरवरी को 20.66 लाख बच्चों को मिलेगी कृमि मुक्ति की दवा








