कानपुर, 11 मई (हरी शंकर शर्मा)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे हाईवे औराल क्षेत्र में बस ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलो को अस्पताल भिजवाया और उनके परिजनो को सूचना दी।
आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे आरौल क्षेत्र में सुबह 5ः20 बजे एक स्लीपर बस (बीआर 28 पी 4659) को बस चालक अतुल पुत्र अमर सिंह नि. अजीतमल जिला औरया चला रहा था। जैसे ही अतुल बस लेकर औराल पहुंचा तभी उसे नींद की झपकी आ गई और सामने चल रहे ट्रक (आरजे 11 जीबी 5871) में जाकर भिड गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर दो लोगो की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना पर पहुंची पुलिस और परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी विंध्याचल गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंच कर तुरंत ही घायलो को सीएचसी भिजवाया जहां से गंभीर हालत में उन्हें हैलट अस्पताल रिफर कर दिया गया। जबकि एक अति गंभीर घायल को लखनऊ पीजीआई भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मृतको की पहचान करने पर नीरज पुत्र दर्शन पटेल व बब्लू पुत्र उमेश दोनो ही नि. सहनवां थाना मधुबन मोतीहारी, बिहार के रूप में हुई। वहीं मृतको के शवो कोे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त बस के सभी प्रपत्र जांचने पर पूरे मिले है।




