हरदोई में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, डीएम अनुनय झा सम्मानित

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक | वेब वार्ता

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद हरदोई में ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, लाभार्थियों का सम्मान और विकास योजनाओं की उपलब्धियों को साझा किया गया।

विभागीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, योजनाओं का अवलोकन

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी भवन प्रांगण में कृषि, उद्योग, उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य, नेडा, बैंक, जल निगम, यातायात, समाज कल्याण, खादी ग्रामोद्योग, एनआरएलएम, पशुपालन विभाग, डूडा सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुई। मंत्री नितिन अग्रवाल ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ सभी स्टालों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा उनकी माताओं को पोषण पोटली वितरित की गई, जिससे पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

वर्तमान सरकार में यूपी ने सभी क्षेत्रों में की प्रगति: नितिन अग्रवाल

गांधी भवन सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश ने अपनी स्थापना के 75 वर्षों में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने और अन्य लोगों को भी रोजगार देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में हरदोई को तीसरा स्थान

कार्यक्रम में बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत जनपद हरदोई को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी अनुनय झा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

हरदोई में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लाभार्थियों ने सजीव प्रसारण के माध्यम से जिलाधिकारी को सम्मानित होते हुए देखा और उन्हें बधाई दी।

विकास योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का सम्मानWhatsApp Image 2026 01 24 at 5.31.39 PM

मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए जनपद में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा विद्यालयों के कायाकल्प के अंतर्गत खेल मैदानों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

  • चिकित्सक, आशा कार्यकर्ता, एएनएम व कृषि वैज्ञानिक सम्मानित
  • प्रगतिशील किसान, खिलाड़ी व हस्तशिल्प कारीगरों को प्रशस्ति पत्र
  • स्वयं सहायता समूहों को आरएफ डेमाचेक वितरित
  • मेधावी छात्रों को टैबलेट और लैपटॉप प्रदान

कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ से हुए सजीव प्रसारण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को भी उपस्थित लोगों ने सुना।

📲 उत्तर प्रदेश और जनपद की हर बड़ी खबर के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें – Web Varta

ये भी पढ़ें: एसपी हरदोई की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित पशु कटान मामले में टड़ियावां थाने के 5 पुलिसकर्मी निलंबित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles